विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, प्रियंका ने क्‍यों फ्लाइंग किस कर फैंस को कहा थैंक्‍स

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 17 Sep 2015 03:09 PM (IST)

ट्विटर, इंस्‍टाग्राम जैसे सोशल साइट्स पर एक्टिव नजर आने वालीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। तभी तो ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या बढ़कर एक करोड़ 10 लाख (11 मिलियन) हो गई है। वहीं इंस्‍टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्‍या 30 लाख (तीन मिलियन) पार कर चुकी है।

News Article Hero Image

मुंबई। ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स पर एक्टिव नजर आने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। तभी तो ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर एक करोड़ 10 लाख (11 मिलियन) हो गई है। वहीं इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 30 लाख (तीन मिलियन) पार कर चुकी है।

कड़कड़ाती ठंड में पुलकित-उर्वशी ने दिखाई हॉटनेस

प्रियंका चोपड़ा इसको लेकर काफी उत्साहित हैं और वो इसे ट्विटर पर एक वीडियो लिंक शेयर कर जाहिर भी करती नजर आई हैं। वो प्यार देने के लिए लिए फैंस की दिल से शुक्रगुजार हैं। ये रहा उनका ट्वीट। आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर उनका वीडियो देख सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन शो 'क्वांटिको' को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जिसका जल्द ही प्रसारण शुरू होने वाला है। भारत में इसे तीन अक्टूबर से दिखाया जाएगा। वह संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

पता है रितिक-सोनम ने किसके लिए किया 'धीरे धीरे' सॉन्ग, देखें वीडियो