विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेतन भगत के 'रिवॉल्यूशन 2020' से अलग हुए निर्माता-निर्देशक

By rohitEdited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 11:53 AM (IST)

चेतन भगत की किताब 'रिवॉल्यूशन 2020' के फिल्म रूपांतरण का निर्माण करने की योजना बना रही डिजनी यूटीवी इस प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चेतन भगत की किताब 'रिवॉल्यूशन 2020' के फिल्म रूपांतरण का निर्माण करने की योजना बना रही डिजनी यूटीवी इस प्रोजेक्ट से अब बाहर हो गई है। निर्माता ही नहीं इस फिल्म का निर्देशन करने वाले राज कुमार गुप्ता भी इस प्रोजेक्ट से दूर हो गए।

स्टूडियो को 2011 की नॉवेल का दो साल से फिल्म अधिकार प्राप्त था जो कि एक साल और बढ़ गया। इसकी डेडलाइन 9 नवंबर को एक्सपायर हो गई और चेतन ने इस डील को रीन्यू न करने का फैसाल जिससे उनके और गुप्ता के बीच मनमुटाव हुआ। साथ ही स्टूडियो के साथ भी फाइनेंशियल असहमति रही।

गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर लीडिंग लेडी बतौर माइरा कार्न को कास्ट करना चाहते थे जिसे उन्होंने 'नो वन किल्ड जेसिका' में लॉन्च किया था। लेकिन बाद में उन्होंने कोई और 'सेलेबल' फेस कास्ट करने पर सहमति बनाई। आलिया भट्ट से इस बारे में चर्चा थी, वहीं 'गोपाल' के किरदार के लिए राजकुमार राव की जगह अर्जुन कपूर ने ली थी।

हालांकि अगस्त में यह प्रोजेक्ट ठंड बस्ते में चला गया क्योंकि चेतन डायरेक्टर के फाइनल स्क्रीनप्ले से खुश नहीं थे। सूत्र ने बताया, 'उन्हें नहीं लगा कि ये कमर्शियल होगा और अब वह इस प्रोजेक्ट को दूसरों के पास लेकर जा रहे हैं। अधिकारों के डेडलाइन के खत्म होने के बाद उन्होंने स्टूडियो हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर से बात की और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब चेतन इस फिल्म को एक नए मेकर के साथ को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।'

चेतन ने इस विषय में कहा, 'अधिकार फिर मेरे पास आ गए हैं और मैं स्टूडियो के साथ बाकी औपचारिकताएं पूरी कर रहा हूं।'

यूटीवी के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारा 'कई पो छे', '2 स्टेट्स' और 'किक' में चेतन के साथ अच्छा और लंबा जुड़ाव रहा है। हम उनकी किताब के रूपांतरण के लिए भविष्य में फिर साथ आने पर खुशी महसूस करेंगे।'

पढ़ेंः हाफ गर्लफ्रेंड पढ़कर चेतन भगत पर बरस पड़ी ये अभिनेत्री

पढ़ेंः इंटेलिजे + टैलेंट + लक = सक्सेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।