विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्‍यार में पड़कर मैं हो गया 'बदनाम' : पुलकित सम्राट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 25 May 2016 07:05 PM (IST)

पुलकित सम्राट ने अपने बारे में ऐसी बात कही है, जिस पर आपको हैरानी होगी। उनका कहना है कि कई बार प्‍यार में पड़ कर वो अब बदनाम हो चुके हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट का कहना है कि बार-बार प्यार में पड़कर वो अब 'बदनाम' हो गए हैं। पुलकित अपनी आने वाली फिल्म 'जुनूनियत' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। 'सनम रे' के बाद इस फिल्म में भी वो खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वैसे रियल लाइफ में भी पुलकित के यामी के प्यार में पड़ने की जोर-शोर से चर्चा है।

बीजेपी की खूबसूरत एमएलए अंगूरलता पर ट्वीट कर फंसे राम गोपाल वर्मा

कहा जाता है कि इस चक्कर में ही पुलकित की शादी टूट गई। उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। मगर करीब एक साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गईं। खैर, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब पुलकित से पूछा गया कि क्या वो कभी प्यार में पड़े हैं तो उन्होंने कहा, 'लव में फॉल कर-कर के ही तो बदनाम हो चुका हूं।'

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘जुनूनियत' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। यामी इसमें एक पंजाबी लड़की के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वो देखना चाहती हैं कि दर्शक इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।

अपने बच्चों को लेकर अभिनेत्री काजोल ने ये क्या बोल दिया

विवेक अग्निहोत्री ने बताया, 'कश्मीर और शिमला जैसे इलाकों में शूटिंग के दौरान हमें कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।' वहीं पुलकित ने कहा, 'आर्मी ने हमारी बहुत मदद की। ऐसे स्थानों पर शूटिंग के लिए इजाजत मिलना बहुत मुश्किल था, मगर आर्मी ने हमारी बात सुनी। आर्मी की ओर से हमें बहुत-सी चीजें मुहैया कराई गईं, जिससे हम खुद को सर्दी से बचा सके। फिल्म में आप अधिकांश लोकेशन ऐसी देखेंगे, जहां पर आर्मी है। वो सब असली ही था।' पुलकित और यामी की यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।