विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का नहीं, ये बॉलीवुड एक्‍ट्रेस है विराट कोहली का पहला प्‍यार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 May 2016 07:27 AM (IST)

अगर आपको लगता है कि विराट कोहली का पहला प्‍यार अनुष्‍का शर्मा हैं तो आप गलत हैं। उन्‍होंने खुद बताया है कि पहली बार किसने धड़काया था उनका दिल।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। क्रिकेट के मैदान में धुआंधार बल्लेबाजी से प्रतिद्वंदियों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर, जिनके साथ हाल ही में उनका कुछ समय के लिए ब्रेकअप हुआ था। मगर अब वो फिर से एक दूसरे के करीब आ गए हैं।

अपने बच्चों को लेकर अभिनेत्री काजोल ने ये क्या बोल दिया

खैर, क्या आपको पता है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का नहीं हैं? जी हां, अनुष्का से मिलने से पहले ही विराट एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे और वो कोई और नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर थीं। अब भी अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आपको बता दें कि खुद विराट ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है और करिश्मा को अपना 'फर्स्ट क्रश' बताया है।

बीजेपी की खूबसूरत एमएलए अंगूरलता पर ट्वीट कर फंसे राम गोपाल वर्मा

'सुल्तान' में यह करते सलमान हुए बेहद शर्मिंदा, आंखों से निकल आए आंसू

एक समय में करिश्मा सुपरस्टार थीं और उन पर जान छिड़कने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी थी। इनमें विराट भी शामिल थे और उन्हें व उनकी एक्टिंग को पसंद करते थे। वैसे ये अलग बात है कि अब समय बदल गया है। विराट खुद ही एक सुपरस्टार बन गए हैंं और क्रिकेट के मैदान में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।