विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीजेपी की खूबसूरत एमएलए अंगूरलता पर ट्वीट कर फंसे राम गोपाल वर्मा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 25 May 2016 07:05 PM (IST)

बीजेपी एमएलए अंगूरलता डेका को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ऐसा ट्वीट कर दिया कि लोग उन्‍हें ही निशाने पर लेने लग गए। अंगूरलता का फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाता रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। असम की नव-निर्वाचित बीजेपी एमएलए अंगूरलता डेका काफी सुर्खियों में हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री से नाता रहा है और उनकी खूबसूरती की भी चर्चा है। मगर उनको लेकर जानेमाने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें जमकर लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

अपने बच्चों को लेकर अभिनेत्री काजोल ने ये क्या बोल दिया

सबसे पहले आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने आखिर ऐसा क्या ट्वीट कर दिया कि लोगों को गुस्सा आ गया। दरअसल उन्होंने अंगूरलता की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'अगर एमएलए ऐसे दिखने लगे तो समझो राजनीति में अच्छे दिन आ गए। थैंक यू अंगूरलताजी। थैंक यू मोदी। पहली बार मुझे राजनीति अच्छी लगी।'

इस तरह राम गोपाल वर्मा ने अंगूरतला पर निशाना साधा। मगर ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ही आड़ेे हाथों लेना शुरू कर दिया। कइयों ने ट्वीट कर आपत्ति जताई। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर आपको पीएम नरेंद्र मोदी से समस्या है तो उनसे सीधे बात करे। इसके लिए आप अंगूरलता को निशाना क्यों बना रहे है?'

'सुल्तान' में यह करते सलमान हुए बेहद शर्मिंदा, आंखों से निकल आए आंसू

वहीं एक यूजर ने तो उन्हें पागल तक करार दिया है। जबकि ज्यादातर लोगों ने अंगूरलता के सपोर्ट में उन एक्ट्रेस से तुलना की है, जो राजनीति में आ चुकी हैं। इनमें जयललिता, जया बच्चन, हेमा मालिनी, जया प्रदा, मुनमुन सेन, शताब्दी रॉय का नाम शामिल है। आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वहीं अंगूरलता मॉडलिंग, बंगाली और असम फिल्मों का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने फिल्म व थियेटर एक्टर आकाशदीप से शादी की है।

शादी के बाद उर्मिला की पति के साथ सामने आई यह बेहद खूबसूरत तस्वीर