विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस' के पुनीत इस्‍सर भी नजर आ सकते हैं 'झलक दिखला जा' में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 02:40 PM (IST)

डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का आठवां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। इसके लिए मेकर्स ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक, फिल्म और टीवी एक्टर पुनीत इस्सर भी इसमें नजर आ सकते हैं। उनके अलावा आशीष चौधरी, कविता

News Article Hero Image

मुंबई। डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का आठवां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। इसके लिए मेकर्स ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक, फिल्म और टीवी एक्टर पुनीत इस्सर भी इसमें नजर आ सकते हैं। उनके अलावा आशीष चौधरी, कविता कौशिक और चाइल्ड एक्टर फैजल खान से इस बारे में चैनल की ओर से बातचीत की गई है।

पामेला एंडरसन एक साथ कई लोगों से डेटिंग करने को तैयार

पुनीत इस्सर को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में देखा गया था। उन्होंने कहा, 'मैं डांस का मजा लेता हूं। मैं इस डांस शो का हिस्सा बनना चाहूंगा।' वहीं, कॉमेडी शो 'एफआईआर' से चर्चा में आईं कविता कौशिक ने कहा, 'बातचीत का दौर अभी भी जारी है, मगर अभी तक कुछ भी तय नहीं है।'

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का जलवा दूसरे दिन भी कायम

वहीं फैजल खान इससे पहले रियलिटी डांस शो 'डांस इंडिया डांस" के विजेता रह चुके हैं और फिलहाल 'भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप' में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे इस शो का हिस्सा बनने पर बहुत खुशी होगी। मगर सारी बातें अभी चल रही है तय कुछ भी नहीं हुआ है।'

पॉर्न स्टार ईवा लोविया कैंसर के खिलाफ फैला रही हैं जागरूकता

आशीष चौधरी ने कहा, 'मुझसे शो मेकर्स ने बातचीत की है। उनकी इच्छा है कि शो में प्रतिभागी या होस्ट के तौर पर मैं हिस्सा लूं। अभी हमने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। कई कारणों से मैंने अभी तक यह शो साइन नहीं किया है।' पुनीत इस्सर ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। देखते हैं इस बार डांस के मंच पर वो अपना कितना दम दिखा पाते हैं।