विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने 2 दिन में ही कमा लिए 21 करोड़

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 24 May 2015 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 05:08 PM (IST)

कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम रहा। फिल्म ने शनिवार को भी बेहतरीन कलेक्शन किया। शुक्रवार को रिलीज के दिन शानदार कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सनी लियोन ने कहा, नहीं निकाला गया है उन्हें घर से

शुक्रवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार 13.10 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म ने दो दिन में ही 21.85 करोड़ बटोर लिए हैं।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बिजनेस में अद्भुत बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन बिजनेस कई गुना बढ़ा। शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 13.10 करोड़ से ज्यादा। कुल 21.85 करोड़ का भारत में बिजनेस।'

सलमान की बहन को ये तोहफा देगा ससुराल

जिस रफ्तार से फिल्म कलेक्शन बटोर रही है, उससे माना जा रहा कि ये पहले वीकेंड में 35 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर जाएगी। तरण ने ट्वीट किया, 'जिस रफ्तार से तनु वेड्स मनु रिटर्न्स दौड़ रही है। ओपनिंग वीकेंड मे 35 करोड़ से ज्यादा बटोर सकती है। शानदार।'

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके और यूएई सहित कई देशों में रिलीज की गई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने शनिवार को विदेशों में भी दोगुना कलेक्शन किया है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की सीक्वल है।

पॉर्न स्टार ईवा लोविया कैंसर के खिलाफ फैला रही हैं जागरूकता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।