विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: दिलजीत दोसांझ और राइजिंग स्टार बैनेट का है ये गहरा कनेक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 24 Apr 2017 03:57 PM (IST)

बैनेट ने कहा है कि वो अपनी प्राइज मनी से अपनी बड़ी बहन की शादी करवाएंगे और फिर उसके बाद वह पूरी मेहनत अपने काम पर लगायेंगे।

Exclusive: दिलजीत दोसांझ और राइजिंग स्टार बैनेट का है ये गहरा कनेक्शन
Exclusive: दिलजीत दोसांझ और राइजिंग स्टार बैनेट का है ये गहरा कनेक्शन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कलर्स के शो राइजिंग स्टार के पहले विनर बैनेट दोसांझ इस बात से खुश हैं कि वह अब इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि वो हमेशा यही चाहते थे कि जिस तरह उनके पंजाब के गांव दोसांझ का नाम दिलजीत ने रोशन किया है, वैसा ही अब उनका भी नाम लिया जाएगा।

बैनेट ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि वह बचपन से दिलजीत को देख कर ही इंस्पायर हुए थे और उनका पूरा पिंड दिलजीत की गायिकी से खुश है। बैनेट पहले यह सोच कर नहीं बैठे थे कि उन्हें आगे चल कर भविष्य में सिंगिंग ही करना है। वह तो हैंडबॉल खेला करते थे लेकिन उन्हें उनके गुरूजी ने कहा कि बैनेट को म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहिए। अपनी एक पुरानी कहानी शेयर करते हुए बैनेट कहते हैं कि अपने पिंड में एक रियलिटी शो का हिस्सा वह सिर्फ इसलिए बने थे, ताकि उन्हें दिलजीत से मिलने का मौका मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मुलाकात राइजिंग स्टार के दौरान ही हुई।

यह भी पढ़ें:विलायत से लौटी हैं प्रियंका चोपड़ा, अब स्पेस में जाने की तैयारी

बैनेट कहते हैं " पहले दिलजीत को पूरा विश्वास नहीं था कि मैं बेहतरीन सिंगर हूं या नहीं. धीरे-धीरे उनका विश्वास जगा। खिताब जीतने के बाद दिलजीत ने बैनेट से यह कहा कि अब लोग दोसांझ गांव को पहले बैनेट के नाम से फिर उनके नाम से जानेंगे। यह बात मेरे लिए बहुत बड़ी थी।" बैनेट ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का डर है कि जब वह अपने पिंड वापस जायें तो कहीं ऐसा न हो, कि लोग उन्हें सेलेब्रिटी की तरह ही ट्रीट करें। दिलजीत ने भी बैनेट को यह बात समझाई है कि यह शुरुआत है। जमीन से जुड़े रहना हमेशा जरूरी है। बैनेट की इच्छा है कि जिस तरह दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग के भी लोग दीवाने हैं, उनकी एक्टिंग की भी उनके गांव में चर्चा हो। उन्हें मौका मिला तो वह एक्टिंग जरूर करेंगे।

यह भी पढ़ें:नूर- यू आर किलिंग बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन देख कर ऐसा ही कहेंगे आप

बैनेट ने कहा है कि वो अपनी प्राइज मनी से अपनी बड़ी बहन की शादी करवाएंगे और फिर उसके बाद वह पूरी मेहनत अपने काम पर लगायेंगे।