विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सोनम की सिर्फ बिकनी मत देखो!'

By Edited By:
Updated: Wed, 12 Mar 2014 11:34 AM (IST)

अभिनेत्री सोनम कपूर के फिल्म 'बेवकूफियां' में बिकनी पहनने के मामले ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। चारों ओर बस सोनम की बिकनी की चर्चा हो रही हैं। इसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर के फिल्म 'बेवकूफियां' में बिकनी पहनने के मामले ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। चारों ओर बस सोनम की बिकनी की चर्चा हो रही हैं। इसी बात से फिल्म निर्देशक नुपूर अस्थाना बहुत खफा हो गईं हैं। उन्हें अफसोस है कि लोगों के इस सीन पर फोकस से फिल्म में सोनम की भूमिका छोटी नजर आ रही है।

पढ़ें : पापा को बिकनी पहनने से ऐतराज नहीं

नुपूर ने कहा कि लोग सिर्फ सोनम के बिकनी के छोटे से सीन पर ही फोकस कर रहे हैं। फिल्म में इसके अलावा और भी कई अच्छी चीजें हैं। फिल्म के ट्रेलर में सोनम का बिकनी पहनना इतना बड़ा हो गया है कि लोग ट्रेलर में दिखने वाली बाकी चीजें नजरअंदाज कर रहे हैं। नुपूर ने अफसोस जताया है कि इसकी वजह से सोनम की अच्छी बातें छिप गई हैं।

पढ़ें : स्टाइलिश सोनम की खबरों के लिए क्लिक करें

आपको याद होगा कि दो साल पहले सोनम ने बिकनी वाले मामले पर कहा था कि वे कभी ऐसा नहीं कर सकेंगी क्योंकि उनके पास अच्छा फिगर नहीं है। लेकिन आज फिल्म की जरूरत के हिसाब से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। नुपूर अस्थाना बताती हैं कि यह कुछ मिनटों का ही सीन है।

उन्होंने कहा कि बेवजह इस सीन को इतना बड़ा करने का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में सोनम ने कई किसिंग सीन दिए हैं। बिकनी और किसिंग सीन ने फिल्म को मनोरंजक बनाया है।