विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रईस को मिल रहा रईस जैसा रिस्पॉन्स

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sun, 29 Jan 2017 12:36 AM (IST)

शाहरुख़ की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' के बीच टक्कर जारी है। 'रईस' ने सिर्फ तीन दिनों में 59.83 करोड़ रूपए का आंकड़ा छू लिया है।

रईस को मिल रहा रईस जैसा रिस्पॉन्स
रईस को मिल रहा रईस जैसा रिस्पॉन्स

मुंबई। बिग स्क्रीन पर इस हफ्ते रिलीज़ हुई शाहरुख़ ख़ान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' के बीच बॉक्स पर टकराव के तीसरे दिन 'रईस' का कलेक्शन ज्यादा रहा है। वहीं 'काबिल' के कलेक्शन में पहले दो दिन के मुकाबले गिरावट आई है।

25 जनवरी को रिलीज़ हुई दो बड़ी फ़िल्में 'रईस' और 'काबिल' के बीच बॉक्स अॉफिस पर टक्कर जारी है। ट्रेड सर्कल से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे दिन 'रईस' ने 13.11 करोड़ की कमाई की, वहीं 'काबिल' ने 9.77 करोड़ की। दूसरे दिन 'रईस' ने 26.30 करोड़ और 'काबिल' ने 18.67 करोड़ रूपए की कमाई की थी। तीनों दिन की बात करें तो 'रईस' अभी तक बॉक्स अॉफिस पर 59.83 करोड़ और वहीं 'काबिल' 38.87 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि, तीसरे दिन 'काबिल' के कलेक्शन का ग्राफ कम रहा। आपको बता दें कि, 'रईस' किसी रिपब्लिक डे पर ग्रॉस कलेक्शन करने वाली सबसे बड़ी फ़िल्म है। 26 जनवरी को सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने का रिकार्ड अब तक सलमान खान के नाम था जिनकी फिल्म 'जय हो' ने 25 करोड़ की कमाई की थी।

Exclusive: कंगना रनौत को इस काम के लिए रंगून रहेगी याद

शाहरुख़ की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' के बीच टक्कर जारी है। 'रईस' ने सिर्फ तीन दिनों में 59.83 करोड़ रूपए का आंकड़ा छू लिया है।