विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उजले कपड़े पहनने वाले रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम काला , पोस्टर जारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 25 May 2017 06:28 PM (IST)

रजनीकांत इन दिनों अपने राजनीति में जाने के संकेत दिए जाने के बाद से काफी चर्चा में हैं और इस तरह की ख़बर भी आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छा दोस्ताना होने के कारण वो बीजेपी में जा सकते हैं।

उजले कपड़े पहनने वाले रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम काला , पोस्टर जारी
उजले कपड़े पहनने वाले रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम काला , पोस्टर जारी

मुंबई। एक तरफ तो लोगों को रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ' 2.0' का बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन रजनी ने अपनी अगली फिल्म की भी तैयारी कर ली है। उनकी तीन भाषाओं में बनने वाली रजनीकांत की इस फिल्म का नाम 'काला करिकालन ' रखा गया है।

रजनीकांत के दामाद धनुष की कंपनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और आज उन्होंने ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया। काले रंग के इस पोस्टर के साथ रजनीकांत का अक्स दिखाया गया है। धनुष प्रोड्यूस इस फिल्म को पा रंजीत डायरेक्ट करेंगे और म्यूज़िक संतोष नारायण का होगा।

तमिल तेलुगु और हिंदी में बनने वाली इस फिल्म को रजनीकांत स्टारर फिल्म को कबाली का सीक्वल माना जा रहा है। बता दें कि आठ साल बाद जब पिछले दिनों रजनीकांत चेन्नई के राघवेंद्र मंडपम में अपने फैंस से मिलने पहुंचे थे तब उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग 28 मई से करने जा रहे हैं।

ये फिल्म पिछले दिनों इसलिए चर्चा में थी क्योंकि ख़बर आई थी कि फिल्म में रजनीकांत , बीते ज़माने के गैंगस्टर हाजी मस्तान का रोल निभाने जा रहे हैं। इस बात को लेकर मस्तान के दत्तक पुत्र सुन्दर शेखर ने निर्माताओं को कोर्ट का नोटिस भिजवा दिया था। लेकिन तब फिल्म को बना रही कंपनी वंडरबर( रजनीकांत के दामाद धनुष की कंपनी ) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उनकी फिल्म थलइवर 161 ( टेंटेटिव टाइटल ) हाजी मस्तान की कहानी नहीं है। अब इस फिल्म का नाम काला करिकालन रखा गया है।

यह भी पढ़ें:अब राब्ता मुश्किल में , मगधीरा के निर्माताओं ने भिजवाई कोर्ट की नोटिस 