विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा की 'सीक्रेट' का पहला पोस्‍टर जारी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 08 Jun 2015 02:50 PM (IST)

रामगोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म 'सीक्रेट' का पहला पोस्टर जारी किया है। करीब दो साल के अंतराल में ये उनकी पहली फिल्म होगी। रामगोपाल की पिछली हिदी फिल्म 'सत्या 2' 2013 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुई थी। 'सत्या' बनाने वाले

News Article Hero Image

मुंबई। रामगोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म 'सीक्रेट' का पहला पोस्टर जारी किया है। करीब दो साल के अंतराल में ये उनकी पहली फिल्म होगी। रामगोपाल की पिछली हिदी फिल्म 'सत्या 2' 2013 में रिलीज हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुई थी। 'सत्या' बनाने वाले 53 वर्षीय वर्मा ने ट्विटर पर 'सीक्रेट' का पोस्टर जारी किया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'डेढ़ साल के अंतराल के बाद मेरी पहली हिदी फिल्म सीक्रेट है।' इस फिल्म का पहले 'द अफेयर' नाम रखा गया था। इसमें सचिन जोशी, काइनात अरोड़ा, टिस्का चोपड़ा और मीरा चोपड़ा ने अभिनय किया है।

आइफा में 'हैदर' और 'क्वीन' का जलवा