विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस क्वीन बनीं दीपिका, राम-लीला भी 100 करोड़ के पार

By Edited By:
Updated: Tue, 26 Nov 2013 10:59 AM (IST)

दीपिका के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इसी साल दीपिका की चार फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' ने करोड़ की कमाई कर ली है।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इसी साल दीपिका की चार फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' ने करोड़ की कमाई कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि तमाम विवादों के बावजूद रामलीला ने बॉक्स आफिस पर धूम मचाई है। फिल्म ने 14 दिनों में 102 करोड़ का कारोबार किया है। ये दीपिका पादुकोण की चौथी फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा इतने कम वक्त में पार किया है। 'रेस टू, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और अब रामलीला।' इसके बाद दीपिका 100 करोड़ की क्वीन बन गईं हैं।

पढ़ें : तो दीपिका के लिए नहीं की रामलीला

गौरतलब है कि हालिया फिल्म 'कृष थ्री' ने भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आमिर की फिल्म थ्री इडियट्स और सलमान खान की एक था टाइगर ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर