विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' को इतना प्‍यार देने के लिए जानें राणा ने फैंस को क्‍या कहा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 22 Jul 2015 05:51 PM (IST)

इन दिनों हर तरफ राणा दग्गुबाती की चर्चा हो रही है। उनकी फिल्म 'बाहुबली' को दुनियाभर में जबरदस्‍त शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस 'बाहुबली' स्टार ने इसके लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों हर तरफ राणा दग्गुबाती की चर्चा हो रही है। उनकी फिल्म 'बाहुबली' को दुनियाभर में जबरदस्त शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस 'बाहुबली' स्टार ने इसके लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

फिल्म 'मसान' की बॉलीवुड सितारों ने भी की जमकर तारीफ

इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को ये भी बताया है कि वो जल्द ही फिल्म 'बैंगलुरू डेज' की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। यह मलयालम फिल्म की रीमेक है।

देखें, राधिका आप्टे की रोंगटे खड़े करने वाली ये शॉर्ट फिल्म 'अहल्या'

उन्होंने लिखा है, 'बाहुबली' को इतना शानदार रिस्पॉन्स और प्यार देने के लिए शुक्रिया। अब चेन्न्ई जा रहा हूं। अगली फिल्म की शूटिंग के लिए।'

फिल्म 'बाहुबली' का निर्देशन एसएस राजमौली ने किया है। यह दो भाईयों की कहानी है। फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्नाा भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। डब की गई फिल्मों में यह सबसे सफल फिल्म है। 10 जुलाई को इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी में रिलीज किया गया था।