विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो यहां मनाया रणबीर-कट्रीना ने वैलेंटाइंस डे!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 18 Feb 2015 10:09 AM (IST)

कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर ने कहा था कि वो वैलेंटाइंस डे मनाने में विश्वास नहीं रखते। लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ वैलेंटाइंस डे मनाया है। खबरों की मानें तो दिल्ली में इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर ने कहा था कि वो वैलेंटाइंस डे मनाने में विश्वास नहीं रखते। लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ वैलेंटाइंस डे मनाया है।

सलमान ने लुलिया को छोड़कर किसके साथ मनाया वैलेंटाइंस डे!

खबरों की मानें तो दिल्ली में इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे रणबीर ने कैट को दिल्ली बुला लिया। कट्रीना भी तीन दिनों के लिए दिल्ली आ गई और यहां दोनों साथ में काफी वक्त गुजारा।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब रणबीर से उनके वैलेंटाइंस डे के प्लान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी वैलेंटाइंस डे मनाया है। मुझे लगता है कि ये आर्चीज गैलरी, हॉलमार्क आदि का बनाया हुआ है। ये मेरे लिए ऐसा दिन नहीं है जिसे मैं गंभीरता से लूं।'

तो आखिरकार अनुष्का ने स्वीकार ही लिया विराट से रिश्ता

खैर, अब रणबीर कभी ये नहीं कह पाएंगे की उन्होंने आज तक वैलेंटाइंस डे नहीं मनाया।

बिग बी के नक्शे कदमों पर सोनाक्षी