विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर को मिल गया नया दोस्त, इनकी एक्टिंग के हैं कायल

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 12:57 PM (IST)

मुंबई के एक मॉल में एक स्टोर की ओपनिंग के दौरान पहुंचे रणबीर कपूर का दोस्ताना साफ-साफ नजर आ रहा था।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर आजकल सिंगल स्टेटस एंजॉय कर रहे हैं। कटरीना कैफ से अलग होने के बाद रणबीर इन दिनों अपनी फिल्मों में काम करने के साथ दोस्त बनाने में जुटे हैं।

वैसे भी रणबीर कपूर के बारे में यह बात सभी जानते हैं कि वह लड़के दोस्त बनाने में माहिर हैं और वे ऐसे एक्टर्स को काफी पसंद करते हैं, जो लीक से हटकर फिल्में करते हों। तभी तो वे हमेशा नवाजउद्दीन सिद्दीकी और इरफ़ान खान की तारीफ़ करते आए हैं। उन्होंने 'मसान' के हीरो विक्की कौशल की भी जमकर तारीफ़ की थी, और लगता है कि विक्की से उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गयी है। तभी तो मुंबई के एक मॉल में एक स्टोर की ओपनिंग के दौरान पहुंचे रणबीर और विक्की का दोस्ताना साफ-साफ नजर आ रहा था।

अब सनी लियोनी के साथ मस्ती करते पाए गए अरबाज खान, देखें वाडियो

इस इवेंट के रेड कार्पेट पर रणबीर से पहले विक्की पहुंच चुके थे। रणबीर ने बाद में एंट्री ली, तो सारे कैमरे रणबीर की तरफ हो गए। लेकिन रणबीर ने वहां पहले से खड़े विक्की को सबसे पहले गले से लगाया और पूरी जिंदादिली से मिले। फिर हाथों में हाथ डाल कर पहले उन्होंने आपस में बातें कीं फिर रणबीर ने ही उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिर वे वहां से अंदर गए।

'शिवाय' का ट्रेलर देखते ही अक्षय कुमार ने सबसे पहले किया ये काम

विक्की कौशल आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' में नजर आए थे। वहीं रणबीर अनुराग की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' में लीड रोल निभा चुके हैं।