विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सनी लियोनी के साथ मस्ती कर रहे हैं सिंगल अरबाज खान, देखें वीडियो!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 12:18 PM (IST)

'तेरा इंतजार' एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। राजीव वालिया इस फिल्म से डायरेक्टोरिलय डेब्यू कर रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अरबाज खान मलायका अरोरा खान से अलग हो चुके हैं, और आजकल सनी लियोनी के साथ 'तेरा इंतजार' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, और साथ में कर रहे हैैं जमकर मस्ती भी।

अरबाज के साथ मस्ती का वीडियो सनी लियोनी ने सोशल मीडिया में साझा किया है। इस वीडियो को अरबाज और सनी ने एक एप की मदद से बनाया है, जिसमें फिल्टर्स का इस्तेमाल करके इसे मजाकिया लुक दिया गया है। वीडियो देखकर लग रहा है, कि अरबाज सनी की कंपनी को खूब इंजॉय कर रहे हैं। वैसे भी जनाब आजकल सिंगल हैं, तो थोड़ा मस्ती करें या ग्रैंड मस्ती, टोकने वाला कोई नहीं है।

टाइगर श्रॉफ ने दी 'मोहेंजो-दारो' के लिए शुभकामना, रितिक ने उड़ाया मजाक

'तेरा इंतजार' एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। राजीव वालिया इस फिल्म से डायरेक्टोरिलय डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कच्छ और विदेशी लोकेशंस पर की जा रही है। अरबाज फिलहाल 'फ्रीकी अली' में दिखाई देने वाले हैं, जिसे उनके छोटे भाई सोहेल खान ने डायरेक्ट किया है।