विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज़ बारिश से राहत मिलते ही रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के संग निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 01 Sep 2017 05:37 AM (IST)

बारिश थमने के बाद रणबीर कपूर और उनके परिवार की यह तस्वीरें बता रही हैं कि दो दिनों की अफरातफ़री के बाद अब इस शहर में सब कुछ सामान्य हो रहा है।

तेज़ बारिश से राहत मिलते ही रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के संग निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें
तेज़ बारिश से राहत मिलते ही रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के संग निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

मुंबई। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार देर शाम मुंबई में मौसम थोड़ा सामान्य होता दिखा। इस बेहतर मौसम का आनंद उठाते हुए अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने परिवार के साथ वक़्त गुज़ारना बेहतर समझा और वो अपने पूरे परिवार को लेकर निकल पड़े आउटिंग पर।

मायानगरी की व्यस्तता ऐसी है कि कई बार इन फ़िल्मस्टार्स के पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं होता। ऐसे में जब भी कोई सेलिब्रिटी अपने पूरे परिवार के साथ आउटिंग पर नज़र आता है तो अनायास ही वो सबकी नज़रों में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है रणबीर कपूर के साथ। रणवीर इस बार अपने पूरे परिवार के साथ डिनर के बाद कैमरे में क़ैद हुए हैं!

यह भी पढ़ें: बाबा गुरमीत राम-रहीम के जेल जाने पर कीकू शारदा की पहली 'प्रतिक्रिया'

इस मौके पर रणबीर के साथ उनकी मम्मी नीतू सिंह और पापा ऋषि कपूर भी थे। इन तस्वीरों में आप आज भी नीतू और ऋषि कपूर की ज़बर्दस्त केमिस्ट्री देख सकते हैं। ऋषि कपूर ने अपने कमर पर एक बैंड लगाया हुआ है, इससे लगता है कि उन्हें कमर में कोई दर्द या तकलीफ़ है।

डिनर पर रणबीर कपूर के साथ उनकी बहन रिद्धिमा भी अपनी बेटी समारा के साथ मौजूद थीं। तस्वीरें तो यही बता रही हैं कि पूरे परिवार ने इस मौके पर काफी इंजॉय किया।

यह भी पढ़ें: 'जूली2' के टीज़र में देखिए साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का ऐसा अंदाज़

बहरहाल, मुंबई की बारिश थमने के बाद रणबीर कपूर और उनके परिवार की यह तस्वीरें बता रही हैं कि दो दिनों की अफ़रातफ़री के बाद अब इस शहर में सब कुछ सामान्य हो रहा है।