विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं रणबीर कपूर

By Edited By:
Updated: Thu, 05 Sep 2013 02:51 PM (IST)

मुंबई। रणबीर कपूर उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनमें नाज-नखरे नहीं हैं। अपने काम को लेकर पूरा समर्पण भाव रखते हैं। चाहे उसके लिए उन्हें कितनी ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनमें नाज-नखरे नहीं हैं। अपने काम को लेकर पूरा समर्पण भाव रखते हैं। चाहे उसके लिए उन्हें कितनी ही जी-तोड़ मेहनत क्यों न करनी पड़े? उनके इस पेशेवर अंदाज की झलक इन दिनों देखने को मिल रही है। वह एक साथ 'बॉम्बे वेलवेट' और 'बेशर्म' के प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। दोनों कश्यप बंधुओं की फिल्म है। उन फिल्मों का अलग मिजाज और कलेवर है। उन सबके बावजूद रणबीर दोनों को बराबर वक्त दे रहे हैं। दो दिन पहले तक वह 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग के लिए श्रीलंका में थे। उस दौरान वह वहां से मुंबई बीच-बीच में आकर 'बेशर्म' की डबिंग और बाकी का काम पूरा करते रहे।

पढ़ें: दीपिका 'उफ' तक नहीं करेंगी जब रणबीर करेंगे किसी और से शादीअब 'बॉम्बे वेलवेट' का पहला शेड्यूल खत्म करके मुंबई पहुंचने के बाद आराम के बजाय काम को प्राथमिकता देते हुए रणबीर 'बेशर्म' की शेष डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में लग गए। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्में कश्यप बंधुओं अनुराग और अभिनव की हैं।

पढ़ें: इंतजार की घड़ी होगी खत्म, जल्द रणबीर संग फिल्म करेंगी करीना

दोनों के लिए अपनी-अपनी फिल्में विभिन्न वजहों से खास हैं। 'बॉम्बे वेलवेट' अनुराग का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसके लिए उन्हें बड़ा सेट चाहिए था। इतनी जगह उन्हें श्रीलंका में मिली तो वहां ऐसा विशाल सेट तैयार किया गया, जहां मुंबई की फील आ सके। वहीं 'दबंग' के बाद अभिनव की दूसरी फिल्म हैं 'बेशर्म'। बतौर निर्देशक उनकी भी यह परीक्षा है। गौर फरमाएं तो 'बेशर्म' कई मायनों में रणबीर कपूर के लिए भी खास है।

रणबीर फिल्म में कार चोर की भूमिका में हैं, जबकि ऋषि और नीतू कपूर हरयाणवी पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में। ऐसा पहली बार है कि रणबीर फिल्म में अपने माता-पिता दोनों के संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। तभी फिल्म को यादगार बनाने के लिए रणबीर ने सितंबर का पूरा महीना खाली रखा है। उसकी प्रमोशन में वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इन दिनों वह माता-पिता ऋषि कपूर व नीतू कपूर के साथ फिल्म के प्रमोशनल वीडियो की भी शूटिंग कर रहे हैं।

सप्तरंग टीम

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर