विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त के बाद इस एक्टर-सिंगर की बायोपिक करेंगे रणबीर, अनुराग ने किया कंफ़र्म

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 11:25 AM (IST)

अनुराग बसु लंबे समय से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम करना चाहते थे, लेकिन किशोर कुमार का परिवार पूरी तरह तैयार नहीं था।

संजय दत्त के बाद इस एक्टर-सिंगर की बायोपिक करेंगे रणबीर, अनुराग ने किया कंफ़र्म
संजय दत्त के बाद इस एक्टर-सिंगर की बायोपिक करेंगे रणबीर, अनुराग ने किया कंफ़र्म

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड में लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर काफ़ी अर्से से चर्चाएं हैं। फ़िल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम ख़बरों में रहा है, मगर कुछ पक्का नहीं हुआ है। हालांकि रणबीर और अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू में इस बात पर ज़ोर दिया है कि किशोर कुमार की बायोपिक निश्चित रूप से पाइपलाइन में है।

हिंदी सिनेमा में किशोर कुमार जैसे टेलेंटेड लोग कम ही होते हैं, जो बेहतरीन एक्टर और सिंगर हो। पर्दे पर अपने सुरों से मदहोश करने वाले किशोर की असली ज़िंदगी में झांकने की तमन्ना आख़िर किसकी नहीं होगी और इसके लिए बायोपिक सबसे अच्छा तरीक़ा है। अनुराग बसु लंबे समय से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम करना चाहते थे, लेकिन किशोर कुमार का परिवार पूरी तरह तैयार नहीं था। फिर कयास लगाये जाने लगे कि फ़िल्म नहीं बनेगी, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान घोषणा कर दी है कि वह इस फ़िल्म पर रणबीर के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर से लेकर रितिक तक, इन सभी के पिता ने किया बेटों को डायरेक्ट

उधर रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा है कि वह अनुराग के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन 2018 के बाद ही। चूंकि तब तक वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। बताते चलें कि रणबीर इस समय संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें वो दत्त का किरदार निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।