विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त की जिंदगी पर बनेगी फिल्‍म, किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर

By SumanEdited By:
Updated: Wed, 15 Oct 2014 10:16 AM (IST)

रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी को संजय दत्त की बायोपिक में काम करने के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म में रणबीर जेल में

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी को संजय दत्त की बायोपिक में काम करने के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म में रणबीर जेल में बंद एक अभिनेता का किरदार निभाएंगे। रणबीर की इस फिल्म में दिलचस्पी थी लेकिन वो सोच-समझकर फैसला करना चाहते थे। हिरानी भी इस विषय पर फिल्म बनाने को लेकर असमंजस में थे।

कुछ समय पहले खुद रणबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि "संजय दत्त को स्क्रीन पर दिखाना बहुत बड़ा काम और बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी जिंदगी बहुत दिलचस्प, व्यस्त और उतार-चढ़ावों भरी रही है। खुद राजकुमार हिरानी ने फैसला नहीं किया है कि वो इस पर फिल्म बनाएंगे या नहीं।"

पिछले हफ्ते ही रणबीर ने हिरानी को बोल दिया कि वो उन्हें ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट और स्क्रीन प्ले पर काम कर सकते हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि हिरानी बेहद खुश हैं। अब उनके पास एक दिलचस्प कहानी और प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। संजू की तरह रणबीर भी दर्शकों के चहेते हैं। सूत्र ने कहा कि इस कहानी को बयां करना आसान नहीं होगा। संजय की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं।

सुनने में आ रहा है कि हिरानी इस फिल्म की शूटिंग तभी शुरू करेंगे, जब 1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल में बंद संजय दत्त रिहा हो जाएंगे।

पढ़ेंः बड़ा खुलासा! लिव-इन रिलेशनशिप में हैं रणबीर और कट्रीना?

पढ़ेंः तो यहां साथ में दिवाली मनाएंगे रणबीर और कट्रीना