विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर छुट्टियां मनाने जाएंगे रणबीर-कैट

By Edited By:
Updated: Sun, 29 Sep 2013 02:18 PM (IST)

रणबीर कपूर और उनकी प्रेमिका कट्रीना कैफ पिछली बार जब स्पेन में छुट्टियां मनाने गए थे तो इबिजा बीच की उनकी तस्वीरों पर खूब बवाल हुआ। लेकिन इसका यह मतलब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और उनकी प्रेमिका कट्रीना कैफ पिछली बार जब स्पेन में छुट्टियां मनाने गए थे तो इबिजा बीच की उनकी तस्वीरों पर खूब बवाल हुआ। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अब बॉलीवुड की ये दोनों सितारे फिर से छुट्टी मनाने नहीं जाएंगे। सुनने में आया है कि रणबीर-कैट इस बार एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं।

कट्रीना ने कराया रितिक का नुकसान

2 अक्टूबर को रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म रिलीज हो रही है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद रणबीर और कैट न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे। कट्रीना भी जाने से पहले अपने सारे काम निपटाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल वे कुछ ऐड की शूटिंग कर रही हैं।

रणबीर से इश्क लड़ाएंगी कैट

इस बार रणबीर और कैट के साथ करण जौहर और अयान मुखर्जी भी छुट्टियां मनाएंगे। करण जौहर पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। वे वहां पर अपनी फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। अयान भी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुके हैं। न्यूयॉर्क से लौटकर रणबीर और कैट अनुराग बसु के साथ 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू करेंगे। जग्गा जासूस रणबीर कपूर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस शुरू प्रोडक्शन की पहली फिल्म होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर