विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तय हो गई रणबीर-कट्रीना की शादी की तारीख!

By Edited By:
Updated: Thu, 05 Jun 2014 03:40 PM (IST)

खबर है कि रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी की तारीख तय हो गई है। एक एंटरटेनमेंट चैनल की खबर के मुताबिक रणबीर और

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी की तारीख तय हो गई है। एक एंटरटेनमेंट चैनल की खबर के मुताबिक रणबीर और कट्रीना इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। हालांकि शादी की तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

इस चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के लिए रणबीर-कैट के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले दोनों के परिवार शादी की तारीख पक्की करने के लिए मिले थे।

दोनों जिस तरह एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते रहे हैं, उससे यह तो साफ हो ही चुका है कि रणबीर-कैट अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं। खबर यह भी थी कि रणबीर अपने माता-पिता का घर छोड़कर शादी से पहले ही कट्रीना के साथ नए घर में रहेंगे। रणबीर ने अपना नया घर तो ले लिया है, लेकिन यह तय नहीं है कि वे इसमें कब शिफ्ट होंगे।

क्लिक करके जानिए, भारत से बाहर किस देश में रणबीर के साथ एक महीना बिताएंगी कट्रीना

पढ़ें: शादी से पहले ही मिलकर यहां घर ले रहे हैं रणबीर और कैट