विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजीराव मस्तानी के लिए मराठी सीख रहे हैं रणवीर

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Apr 2014 08:18 AM (IST)

मुंबई। संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव का किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने मराठी सीख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव का किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने मराठी सीखने के लिए एक टीचर भी रख लिया है। अभिनेता के नजदीकी सूत्रों ने बताया,' संजय नहीं चाहते कि मराठी का गलत तरीके से उच्चारण किया जाए।

हालांकि रणवीर मराठी बोलना जानते हैं लेकिन फिल्म के लिए वह भाषा की बारीकियों को समझना चाहते हैं। उन्हें एक मराठा योद्धा की तरह दिखाई देना है। इसलिए वह अपने रूप के साथ साथ भाषा पर भी पूरा ध्यान देना चाहते हैं।' फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' के बाद दूसरी बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

पढ़ें : भंसाली के बाजीराव बने रणवीर

पढ़ें : रणवीर सिंह का नया लुक