यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या अलग होने जा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर के रिश्ते में खटास आई है। इस साल की शुरुआत में भी सुनने को मिला था कि रणवीर और दीपिका अलग होने जा रहे हैं। लेक ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है। खबरों की मानें तो दोनों ने दोनों ने रिश्ते से बाहर निकलने की तैयारी कर ली है। दीपिका-रणवीर के अलग होने की खबरें कुछ समय पहले भी आई थीं, लेकिन तब बात दब गई थी। बता दें कि रणवीर-दीपिका जल्द संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका के पति के किरदार में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर का रिश्ता इन दिनों बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। दोनों के बीच विचारों को व्यवहार को लेकर दूरियां आ रही हैं। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, रणवीर को लगता है कि दीपिका उन्हें तवज्जो नहीं देती हैं। दीपिका रिलेशनशिप को लेकर उत्साहित नहीं हैं। उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर होता है। इससे रणवीर काफी नाराज हैं।
इस बार 'बिग बॉस' के घर में इस बड़े क्रिकेटर की भाभी भी!
यह सभी जानते हैं कि रणवीर में गजब की ऊर्जा है। वह कई मंच पर दीपिका से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। वह दीपिका की फिल्मों को लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी जाहिर करते रहते हैं। लेकिन दीपिका ने इस रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है। हालात यह हैं कि पूरी दुनिया को पता है कि दीपिका, रणवीर के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन दीपिका हैं कि अपने मुंह से कुछ कहने को ही तैयार नहीं हैं। यही बात रणवीर को परेशान करती है।
'Bigg Boss' के दौरान इस आलिशान घर में रुकेंगे सलमान, देखें तस्वीरें
पिछले दिनों रणवीर और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर पेरिस में एफिल टावर में रिलीज किया गया। ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई बॉलीवुड कलाकारों ने इसकी तारीफ की, लेकिन दीपिका ने अभी तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। खबरों की मानें तो रणवीर इस बात को लेकर भी खफा हैं।
खबरें और भी
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर के रिश्ते में खटास आई है। इस साल की शुरुआत में भी सुनने को मिला था कि रणवीर और दीपिका अलग होने जा रहे हैं। लेकिन तब दोनों ने अपने मतभेद दूर कर लिए थे। इसके बाद दोनों एक फैमिली ट्रिप पर भी साथ गए थे। वैसे हो सकता है कि फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान साथ समय बिताते हुए, फिर इनके बीच के मतभेद दूर हो जाएंगे? हम तो यही चाहेंगे कि दीपिका और रणवीर का रिश्ता बना रहे।