यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणवीर सिंह ने 'किल दिल' में किया लुंगी डांस
पिछले साल दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लुंगी पहनी थी। अब उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'किल दिल'

मुंबई। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लुंगी पहनी थी। अब उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'किल दिल' में लुंगी पहनी है।
इस फिल्म में रणवीर लुंगी में डांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के अलावा परिणीति चोपड़ा, गोविंदा और अली जफर महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।
14 नवंबर को रिलीज हो रही 'किल दिल' का निर्देशन शाद अली ने किया है। आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं।

