विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब होटल के कमरे में बंद हो गए रणवीर सिंह!

By SumanEdited By:
Updated: Thu, 16 Oct 2014 10:44 AM (IST)

णवीर सिंह हमेशा अजीबो-गरीब खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी कुछ अजीब हुआ है जिससे वो फिर खबरों में आ गए

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह हमेशा अजीबो-गरीब खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी कुछ अजीब हुआ है जिससे वो फिर खबरों में आ गए हैं। दरअसल रणवीर संजय लीला भंसाली की पीरियड रोमांस फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को किरदार के लिए तैयार करने के लिए मुंबई में अपना घर छोड़कर एक पांच सितारा होटल में रहना शुरू कर दिया था।

सूत्रों ने कहा, "रणवीर एक होटल में ठहरे थे क्योंकि वो एकांत चाहते थे और अपनी अगली फिल्म में अपने किरदार पर ध्यान लगाना चाहते थे जो पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है।"

सूत्र ने कहा, "सभी फिल्म निर्देशक रणवीर की प्रशंसा करते हैं क्योंकि वो बहुत ईमानदारी और मेहनत से काम करते हैं। उन्होंने एक होटल के कमरे में रुकने का फैसला किया ताकि वो अपने किरदार के लिए तैयार हो सकें जो बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। वो वहां 4-5 दिनों तक रुके और अब वापस अपने घर चले गए हैं। "

होटल के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "रणवीर ने हमें उनके यहां रुकने से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं देने का अनुरोध किया था। वो ज्यादातर अपने कमरे में ही बंद रहे। उनकी फिल्म से जुड़े कुछ दोस्त और लोग ही उनसे मिलने आते थे।"

एक किरदार की तैयारी के लिए इतनी मेहनत? फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये मेहनत कितनी रंग लाती है।

पढ़ेंः गजब! बाजीराव मस्तानी के लिए दुनिया से कट जाएंगे रणवीर सिंह

पढ़ेंः बाजीराव मस्तानी के लिए मराठी सीख रहे हैं रणवीर