विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह ने मुंडवाया अपना सिर

By SumanEdited By:
Updated: Tue, 21 Oct 2014 01:59 PM (IST)

संजय लीला भंसाली ने 10 साल बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में बाजीराव का किरदार निभा रहे

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली ने 10 साल बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में बाजीराव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने रोल के लिए फोकस करने के लिए बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर लिया था और वह घर से भी दूर रहने लगे थे।

अब खबर है कि रणवीर ने आखिरकार अपने किरदार के लिए सिर मुंडवा ही लिया। खबर के साथ जो तस्वीर दिख रही है, वह सोमवार रात की है, जब रणवीर अपना सिर मुंडवा रहे थे।

फिल्म में मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं जबकि बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।

पढ़ेंः जब होटल के कमरे में बंद हो गए रणवीर सिंह!

पढ़ेंः दीपिका के पास 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मार्च तक नहीं है वक्त