विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर रणवीर को लगी चोट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 28 Feb 2015 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 08:51 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बुधवार की रात को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बुधवार की रात को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक्टर के कंधे में चोट आई है।

फिल्म देखने के बाद बेड पर बना हैवान

यूनिट के एक मेंबर ने बताया, 'ये एक फाइट सीक्वेंस के दौरान हुआ जिसमें उन्हें धक्का दिया गया और वो घायल हो गए। फर्स्ट एड लेने के बाद उन्होंने शूट खत्म किया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।'

एक सूत्र ने बताया कि डॉक्टर ने रणवीर को दो दिन आराम करने की सलाह दी है। सूत्र ने कहा, 'संयोग से हमें अगले दिन शूट के लिए दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट होना था और सामान को शिफ्ट करने और सेट अप बनाने में हमें दो दिन का वक्त लगा। तो उन्हें आराम करने का वक्त मिल गया और वो जल्द ही शूट शुरू करेंगे।'

अमिताभ बच्चन की आवाज निकालकर ठगे एक लाख 23 हजार

फिल्म के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे से शूट पर बिलकुल असर नहीं पड़ा है। रणवीर ने भी ट्विटर पर लिखा कि वो ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'जहां तक चोट का सवाल है, मैं ठीक हूं। मर्द को दर्द नहीं होता और बड़ी बड़ी फिल्मों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।'

'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल्स में हैं।

देखिए, 15 साल की उम्र में कितनी हॉट थी बिपाशा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।