विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के बिना क्यों विदेश में अकेले छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर सिंह!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 13 Aug 2016 10:38 AM (IST)

रणवीर सिंह इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं वो भी अकेले। चर्चा थी की वो दीपिका पादुकोण के परिवार वालों के साथ इस वेकेशन में जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म की है। खबरे थीं कि वो दीपिका पादुकोण और उनके परिवार वालों के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने जाएंगे लेकिन रणवीर ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो स्विट्जरलैंड में अकेले ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर आउट, वीडियो देखें!

दीपिका और रणवीर के अफेयर के बाद उनके ब्रेकअप की भी खबरें आईं। हालांकि दोनों ने ही इस खबर की पुष्टि नहीं की। फिर चर्चा थी की दोनों का ही परिवार विदेश में छुट्टियां मनाने जाएगा, लेकिन अब रणवीर को अकेला ही छुट्टियां मनाते देख इस बात की ओर एक बार फिर से दिमाग जा रहा है की क्या वाकई दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं।

सुपर हॉट है रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' का ये पोस्टर!

दीपिका ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म की है और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग फिलहाल शुरू भी नहीं हुई है, ऐसे में वो भी इन दिनों पूरी तरह से फ्री हैं। तो वजह क्या है जो प्लानिंग के बाद भी वो रणवीर के साथ इस वेकेशन से दूर रहीं।