विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, कैसे सर्जरी के बावजूद मस्ती करते दिखे रणवीर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 11:07 AM (IST)

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने कंधे की सर्जरी कराई है और फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। भले ही वो 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग मई में शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने अपने ऑपरेशन के बाद अब घर से निकलना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने कंधे की सर्जरी कराई है और फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। भले ही वो 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग मई में शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने अपने ऑपरेशन के बाद अब घर से निकलना शुरू कर दिया है।

तो क्या प्रियंका चोपड़ा छुपा रही हैं अपनी असली उम्र?

बुधवार शाम को एक्टर नज़र आए अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर। ये पहला मौका था जब वो अपने कंधे की सर्जरी के बाद पहली बार कहीं पहुंचे। उन्होंने हाथ में स्लिंग पहना हुआ था।

इवेंट में एक्टर पूरे मूड में थे और वहां उन्होंने खूब मस्ती की। उन्होंने ये भी कहा कि वो टॉप ऑफ द वर्ल्ड महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है और अभी कुछ दिन तक फिजियोथैरेपी लेनी होगी।

जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

इवेंट में उन्होंने इस फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की खूब तारीफ भी की। बता दें कि पिछले दिनों रणवीर सिंह का कंधे का ऑपरेशन हुआ है। उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के शूट के दौरान चोट लग गई थी। जल्द ही वो 'दिल धड़कने दो' का प्रमोशन भी शुरू करने वाले हैं।

'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर धड़का देगा आपका दिल