विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब रणवीर सिंह ने सरेआम उड़ाया रणबीर कपूर का मजाक, दीपिका भी थीं मौजूद!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:35 PM (IST)

रणबीर पर ताना कसने से कभी बाज नहीं आते रणवीर। वैसे भी दीपिका को छोड़कर रणबीर कटरीना कैफ के पास गए, मगर अब वो भी उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में रणवीर के ताने पर दीपिका ही हंसेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जब भी टकराएंगे, दीपिका पादुकोण का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है, और यहाँ तो तीनों एक साथ जमा हुए थे। हाल में मुंबई में हुई एक बर्थडे पार्टी में रणबीर, रणवीर और दीपिका ने जमकर मस्ती की, जिसकी काफी चर्चा हो रही है, लेकिन कुछ खबरें हैं, जिनसे आप अब भी अनजान होंगे।

रणवीर सिंह भले ही रणबीर के साथ अपनी दोस्ती की कितनी भी डींगें हांकें, लेकिन बात जब उनकी लव लेडी की होती है, तो वो चुटकियां लेने से नहीं चूकते। कुछ ऐसा ही इस पार्टी में भी हुआ। पार्टी से लौटते वक़्त जब रणवीर से पूछा गया, कि क्या वो अंदर रणबीर से मिले। इस पर रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा- "किससे मिला, किससे नहीं, ये देखो कि मैडम के साथ घर कौन जा रहा है!"

इसे भी पढ़ें: 'मोहेंजो-दारो' की रिलीज से पहले रितिक को सता रहा ये डर, कहीं ऐसा हुआ तो...

दरअसल, पार्टी के बाद रणवीर दीपिका को उनकी कार तक छोड़ने गए हुए थे, जब उन्होंने ये जवाब दिया। दीपिका रणवीर की ये बात सुनकर मुस्कुरा दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। रणवीर, रणबीर पर ताना कसने से कभी बाज नहीं आते। वैसे भी दीपिका को छोड़कर रणबीर कटरीना कैफ के पास गए, मगर अब वो भी उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में रणवीर के ताने पर दीपिका नहीं तो और कौन हंसेगा।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार का ये हिप्पी लुक देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप