विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये होगी रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की पहली मेगा बजट एक्शन फिल्म, देखें पोस्टर!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 12:10 PM (IST)

रणवीर सिंह ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। खबर ये भी है, कि फिल्म में तमन्ना भाटिया फीमेल लीड रोल निभा सकती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार साथ आने के लिए तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा खुलाया नहीं किया गया है, पर सुनने में आया है, कि ये मेगा बजट इंटरनेशनल फिल्म है।

रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। युवा नायकों में वो सबसे आगे हैं। यही वजह है कि हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। खुद रणवीर सिंह भी यह बातें दोहराते रहे हैं कि उन्हें एक्शन फिल्में करना बेहद पसंद है, और यही वजह है कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करनी ही थी। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर की है, कि रणवीर और रोहित शेट्टी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'रोहित शेट्टी एंड रणवीर सिंह कम टुगेदर टू क्रियेट अ वर्ल्ड विद नो रूल्स। पोस्टर के साथ केप्शन में कमिंग सून लिखा गया है।'

अक्षय कुमार को मिल रहे सपोर्ट पर आया रितिक रोशन का बड़ा बयान

COMING SOON ! ! ! #RanveerRohitPremiere

A photo posted by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

पोस्टर पर बैकग्राउंड में एक धुंधली आकृति नजर आ रही है, जो एक खास तरह की ड्रेस पहने हुए है, जिसे देखकर लगता है, कि रणवीर फिल्म में सुपर हीरो बने हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये एक मेगा बजट इंडो-चाइनीज प्रोजेक्ट है, जिसमें जबर्दस्त एक्शन होने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, क्यों नहीं कर रहीं अर्जुन कपूर के साथ फिल्म

ये फिल्म विभिन्न भाषाओं में बनाई जाएगी। खबर तो ये भी है, कि फिल्म में तमन्ना भाटिया रणवीर का लव इंटरेस्ट बनी हैं। खबर की पुष्टि के लिए रणवीर और रोहित से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों उपलब्ध नहीं थे।

अर्जुन कपूर ने केपटाउन से किया 'रुस्तम' को प्रमोट, देखें वीडियो

इस प्रोजेक्ट को 19 अगस्त को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लांच किया जाएगा, और तभी फिल्म की स्टार कास्ट से रू-ब-रू करवाया जाएगा।