विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर के साथ क्यों फिल्म नहीं करना चाहतीं सोनाक्षी सिन्हा, ये रही वजह!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 12:02 PM (IST)

सोनाक्षी का इंकार वैसे हैरान भी करता है, क्योंकि 'तेवर' की रिलीज के दौरान दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थकते थे।

News Article Hero Image

मुंबई। 'तेवर' में साथ काम करने के बाद अर्जुन कपूर और सोनीक्षी के बारे में खबरें आ रही थीं, कि वो दोबारा एक और फिल्म में साथ आ रहे हैं, लेकिन सोना ने ऐसी अफवाहों से इंकार किया है।

दरअसल, अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म में अर्जुन और सोनाक्षी को कास्ट करना चाह रहे थे। अर्जुन ने तो इसमें दिलचस्पी दिखायी, लेकिन सोनाक्षी ने इस प्रोजेक्ट को ना कह दिया है। उन्होंने साफ़तौर पर कहा है कि अब वो ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी, जिसमें उनका रोल चेलेंजिंग ना हो। सोनाक्षी की चाहत है कि अब वो वैसी ही भूमिका निभाएं, जिसमें उन्हें उनकी फिल्म 'लुटेरा' की तरह ढेर सारा प्यार मिले और उनके किरदार की तारीफ़ हो। यही वजह है कि उन्होंने 'अकीरा' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए हां कहा।

पहली बार साथ आ रहे हैं रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी

सोनाक्षी का इंकार वैसे हैरान भी करता है, क्योंकि 'तेवर' की रिलीज के दौरान दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थकते थे। उस दौरान दोनों की नजदीकियों के चर्चे भी होते रहे। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होते ही अर्जुन-सोनाक्षी एक-दूसरे को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' 2 सितंबर को रिलीज हो रही है।