विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: विदेेश में स्काइडाविंग का लुत्फ उठाते नजर आए रणवीर सिंह

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 04:44 PM (IST)

रणवीर सिंह ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो स्काइडाइविंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह इन दिनों पूरी मस्ती के मूड में हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज और वीडियो को देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। दरअसल वो स्विटजरलैंड में हैं और अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्काइडाइविंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह के इस वीडियो ने शाहरुख खान को भी कर दिया हैरान

रणवीर के इस एडवेंजर को देख आप भी सिहर जाएंगे, लेकिन उनके चेहरे पर जरा सी भी सिकन नहीं नजर आ रही है, अलबत्ता वो तो इस जोखिम भरे अनुभव को इन्ज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें रणवीर के साथ इस छुट्टी पर उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और उनका परिवार भी जाने वाला था, लेकिन आखिर दीपिका इस वजह से रणवीर के साथ नहीं गई ये तो वही जानें।

दीपिका के बिना क्यों विदेश में अकेले छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर सिंह!

बताते चलें रणवीर ने हाल ही अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म की है, जिसमें वो वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे को पैशनेट किस करते नजर आए। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।