विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेट पर घायल हुए यो यो हनी सिंह

By Edited By:
Updated: Thu, 21 Aug 2014 09:21 AM (IST)

यो यो हनी सिंह के लिए उनके सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वो इस शो के पहले एपिसोड की

News Article Hero Image

मुंबई। यो यो हनी सिंह के लिए उनके सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वो इस शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान ही चोटिल हो गए।

इस शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान हनी सिंह फिसल गए और उन्हें चोट लग गई। हालांकि हनी सिंह इस चोट के बाद तुरंत खड़े हो गए और वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। चोट लगने के बावजूद हनी दोबारा शूटिंग के लिए तैयार हो गए।

बताया जा रहा है कि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इंडियाज रॉ स्टार का प्रसारण इस रविवार से होने जा रहा है। हनी सिंह इस शो में मेंटोर और गाइड की भूमिका में हैं। गौहर खान इस शो की होस्ट हैं।

पढ़ें: हनी सिंह की मौत की खबर से मचा हड़कंप

पढ़ें: हनी सिंह ने गिफ्ट किए सोने के दस लॉकेट