विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रति अग्निहोत्री को पति ने चाकू की नोंक पर धमकाया!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 30 Apr 2015 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2015 10:48 AM (IST)

पुराने जमाने की एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री की जिंदगी में परेशानियों का जैसा सा सैलाब आ गया है। पिछले दिनों उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पुराने जमाने की एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री की जिंदगी में परेशानियों का जैसा सा सैलाब आ गया है। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति अनिल विरवानी के खिलाफ खरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

रति अग्निहोत्री ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

रति ने एक बार फिर से वोरली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकी दी है। जब रति से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं मुश्किल वक्त से गुजर रही हूं और ये मेरा निजी मामला है इसलिए मैं इसपर बात नहीं करना चाहूंगी।'

हालांकि अनिल विरवानी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। जब अनिल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं शहर में नहीं हूं। उन्हें आरोप लगाने दो लेकिन मैं जानता हूं कि सच सामने आएगा।'

अनिल ने आगे कहा, 'महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कानून एक ही है। एक महिला पब्लिक में रो सकती है लेकिन मैं नहीं।'

रति अग्निहोत्री के आरोपों से हैरान हैं उनके पति!

जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने उन्हें समन भेजा है तो उन्होंने कहा, 'किसी ने नहीं बुलाया। मैं फिलहाल शहर में नहीं हूं।'

रति ने पिछले महीने ही पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। दोनों एक-दूसरे को पिछले 30 सालों से जानते हैं।

शिकायत दर्ज कराने के बाद वो अपनी मां के घर चली गईं थी लेकिन बाद में पति के घर लौट आईं।

रति अग्निहोत्री डिप्रैशन में, पति के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।