विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेखा और अक्षय के ड्रेसिंग सेंस की दीवानी हुई दीपिका पादुकोण

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Apr 2014 09:03 AM (IST)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नजरों में रेखा और अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे वेल ड्रेस्ड स्टार हैं। दोनों कुछ भी पहन लें बेस्ट ही लगते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नजरों में रेखा और अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे वेल ड्रेस्ड स्टार हैं। दोनों कुछ भी पहन लें बेस्ट ही लगते हैं।

दीपिका ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, रेखा जी को जो अच्छा लगता है, वे वहीं पहनती हैं। फैशन आता है जाता है, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ठीक उसी तरह लड़कों में अक्षय कुमार बगैर सोच समझकर भी अगर कपड़े पहनते हैं, तब भी वे अच्छे लगते हैं। दीपिका ने कहा कि मैं दोनों के ड्रेसिंग सेंस से बहुत प्रभावित हूं।

बतौर दीपिका, 'मेरी मां हमेशा से ही मेरी स्टाइल आइकन रहीं हैं। आगे भी मैं उनके ही नक्शे कदम पर चलती रहूंगी। वे बहुत ही सिंपल रहती हूं। मां भी ज्यादा गहने पहनना पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि, मेरी नजर में जिसमें आप सहज महसूस करते हैं, वही कपड़े पहनने चाहिए।'

पढ़ें : रणबीर के लिए दीपिका ने छोड़ी शुद्धि

पढ़ें : दीपिका के सामने टिक नहीं पाए बिग बी और सलमान