विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण के सामने नहीं टिक पाए अमिताभ और सलमान

By Edited By:
Updated: Thu, 27 Mar 2014 11:39 AM (IST)

दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंदियों पर हैं। चार सुपरहिट फिल्म देकर बॉलीवुड की 'क्वीन' बनने के बाद अब दीपिका सोशल नेटवर्किग साइट पर भी धूम मचा रही हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंदियों पर हैं। चार सुपरहिट फिल्म देकर बॉलीवुड की 'क्वीन' बनने के बाद अब दीपिका सोशल नेटवर्किग साइट पर भी धूम मचा रही हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में दीपिका ने बिग बी, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें : दीपिका ने आशुतोष गवारिकर को दिखाया ठेंगा

बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब की मल्लिका बनी चुकी दीपिका फेसबुक पर भी सबसे आगे निकल गई हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग डेढ़ करोड़ के पार हो गई है। इसके बाद दीपिका बी टाउन की सबसे लोकप्रिय स्टार बन गईं हैं। उन्होंने इस मामले में कई बड़े सेलेब्रिटिज को पछाड़ दिया है। बिग बी के फेसबुक फैन फॉलोइंग 1 करोड़ फैन हैं, जबकि, सलमान खान की 1.40 करोड़ और शाहरुख के 70 लाख। इसी खुशी को बांटने और अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए दीपिका ने एक वेब लाइव चैट करने का न्यौता दिया है।

पढ़ें : रणवीर नहीं, इनके साथ इश्क लड़ाएंगी दीपिका

दीपिका ने केवल बॉलीवुड के मेल स्टार्स को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी और व्यस्त हीरोइन बन गईं हैं। इस साल भी उनके हाथों में कई फिल्मों का काम है।