यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा रेखा का ये रूप!
कहते हैं न कि उम्र छिपाए नहीं छिपती। हमेशा ही गजरा, लाली, कांजीवरम साड़ी और गहनों से सजी रहने वाली रेखा को देखकर क्या आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते ह ...और पढ़ें

मुंबई। कहते हैं न कि उम्र छिपाए नहीं छिपती। हमेशा ही गजरा, लाली, कांजीवरम साड़ी और गहनों से सजी रहने वाली रेखा को देखकर क्या आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं? रेखा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो उम्र के इस पड़ाव में भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। लेकिन रेखा की हाल में आई एक तस्वीर ने उनकी बढ़ती उम्र की झलक उनके चेहरे पर दिखा दी।
पढ़ें : रुक गया वक्त, थम गईं सांसे
इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई रेखा ऐसे अवतार में नजर आई, जो आपने पहले नहीं देखा होगा। हमेशा सज-धज के कैमरे के सामने आने वाली रेखा बगैर मेकअप के अलग ही दिख रही थी। उनके चेहरे पर उनकी उम्र का असर साफ दिखाई दे रहा है। रेखा स्क्रीनिंग में एक सफेद रंग के कुर्ते पैजामे में नजर आईं।
पढ़ें : बिग बी ये क्या कर दिया?
वैसे रेखा की अपनी ही एक अदा है। वे जैसी भी दिखे और जो भी पहने उनका ग्रेस कभी कम नहीं होता है।

