विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेखा ने अमिताभ और जया को लेकर बताई ऐसी बात, जानकर चौंक जाएंगे आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 07:40 PM (IST)

यह बात 1978 की है जब प्रकाश मेहरा की 'मुकद्दर का सिकंदर' रिलीज हुई थी। यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें रेखा-अमिताभ ने साथ काम किया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अभिनेत्री रेखा की आत्मकथा से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले राज हाल ही में सामने आए हैं और अब उन्होंने खुद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐसी बात बताई है जो शायद ही किसी को पता हो। यह बात 1978 की है जब प्रकाश मेहरा की 'मुकद्दर का सिकंदर' रिलीज हुई थी। यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें रेखा-अमिताभ ने साथ काम किया था। तब चर्चा थी कि जया ने अमिताभ को चेता दिया है कि अब वो के साथ काम नहीं करेंगे।

खूब धूम-धड़ाके के साथ सलमान के परिवार ने गणपति बप्पा को किया विदा, देखें तस्वीरें

रेखा ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'प्रोजेक्शन रूम में बैठकर मैंने बच्चन परिवार को 'मुकद्दर का सिकंदर' का ट्रायल शो देखते हुए देखा था। जया सबसे आगे वाली पंक्ति में बैठी थीं। अमिताभ और उनके पैरेंट्स पीछे वाली लाइन में थे। वो जया को इतनी अच्छी तरह नहीं देख पा रहे थे जितना कि मैं। जब फिल्म में हमारे लव सीन आए तो मैं जया के चेहरे पर बहते आंसुओं को साफ देख सकती थीं। इस बात के लगभग एक हफ्ते बाद ही इंडस्ट्री में हर कोई मुझ से कह रहा था कि अमिताभ ने अपने प्रोड्यूसरों को साफ कह दिया है कि वो अब मेरे साथ काम नहीं करेंगे। हर कोई मुझे बता रहा था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी इस विषय में मुझसे नहीं कहा। जब मैंने सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'मैं इस बारे में एक बात भी नहीं करूंगा, इस बारे में मुझसे कभी मत पूछना।'

VIDEO: शाहरुख की 25 साल पुरानी यह शॉर्ट फिल्म हो रही है वायरल, क्या आपने देखी?

अब इस कहानी के बाहर आने के बाद निश्चित तौर पर अमिताभ से सवाल पूछे जाएंगे। देखते हैं कि इस बार वो जवाब देते हैं या रेखा वाली बात दोहरा देते हैं। वैसे आपको बता दें कि इन दिनों अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म 'पिंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें वो एक वकील का किरदार निभा रहे हैं, जो 16 सितंबर को आ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।