विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेखा ने नाराज होकर छोड़ी कट्रीना की 'फितूर', तब्‍बू को मिली

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 May 2015 04:49 PM (IST)

इस उम्र में भी रेखा के फैंस को उनकी फिल्‍मों का बेसब्री से इंतजार रहता है, मगर उनके लिए बुरी खबर है। वो कट्रीना कैफ की फिल्‍म 'फितूर' में नजर आने वाली थी, मगर सूत्रों की मानें तो उन्‍होंने यह फिल्‍म छोड़ दी है। जी हां, रेखा अब इस फिल्‍म

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस उम्र में भी रेखा के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है, मगर उनके लिए बुरी खबर है। वो कट्रीना कैफ की फिल्म 'फितूर' में नजर आने वाली थी, मगर सूत्रों की मानें तो उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। जी हां, रेखा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं और अब अब उनकी जगह तब्बू ने ले ली है।

कंगना की इस फिल्म के भी हिट होने की है पूरी गारंटी, क्योंकि...!

इस फिल्म को 'काई पो चे' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर बना रहे हैं और इसमें कट्रीना कैफ के साथ आदित्य रॉय कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर बेस्ड है और इसमें रेखा मिस हैवीशैम का किरदार निभा रही थीं, मगर कुछ मतभेदों का हवाला देते हुए उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्सा!

सूत्रों के मुताबिक, रेखा इस फिल्म के प्रोगेस को लेकर खुश नहीं थीं और इसीलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। जब उन्होंने यह बात फिल्म 'फितूर' के मेकर्स सिद्धार्थ रॉय कपूर को बताई तो वो काफी परेशान हो गए। उन्होंने रेखा को मनाने की भी कोशिश की, मगर वो नहीं मानीं।

अमिताभ बच्चन करेंगे डीडी किसान चैनल का प्रचार

इसके बाद उन्होंने रेखा के रोल के लिए तब्बू को फोन किया, जिन्होंने ऐन वक्त पर यह रोल करने के लिए अपनी हामी भर दी। वैसे तो तब्बू की एक्टिंग पर कोई शक नहीं है। हाल ही में वो फिल्म 'हैदर' में नजर आई थीं, मगर इसमें भी कोई शक नहीं है कि रेखा को उनके फैंस जरूर इस फिल्म में मिस करेंगे।