विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंट्रोवर्सी के चलते 7 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी '31 अक्टूबर'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 06:51 PM (IST)

7 अक्टूबर को फिल्म का मुकाबला 'मिर्जिया' से होने वाला था, लेकिन 21 अक्टूबर को फिल्म को सोलो रिलीज मिली है, जिसका फायदा '31 अक्टूबर' को मिलेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। सोहा अली खान की फिल्म '31 अक्टूबर' विवादों में फंसने की वजह से तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकेगी। फिल्म अब 7 अक्टूबर के बजाए 21 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

'31 अक्टूबर' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में फंसे एक सिख परिवार के जज्बे और संघर्ष की कहानी है। फिल्म के संवेदनशील सब्जेक्ट को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड ने भी इसे सर्टिफाई करने में चार महीनों तक लटका रखा था, जिसकी वजह से रिलीज भी अटकी पड़ी थी। फिल्म की रिलीज डेट 7 अक्टूबर फाइनल होने के बाद जैसे ही '31 अक्टूबर' के प्रमोशंस शुरू हुए कुछ पॉलिटिकल लीडर्स फिल्म के विरोध में उतर आए और इसके खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दी गई है, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई गई है, जो अब 21 अक्टूबर तय की गई है।

हर्षवर्धन कपूर के बाद अब दर्शन कुमार बनेंगे मिर्जिया

'31 अक्टूबर' को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिवाजी लोटन पाटिल ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म के लेखक और प्रोड्यूसर हैरी सचदेवा हैं। फिल्म में सोहा के साथ वीर दास मुख्य किरदारों में हैं। 7 अक्टूबर को फिल्म का मुकाबला 'मिर्जिया' से होने वाला था, लेकिन 21 अक्टूबर को फिल्म को सोलो रिलीज मिली है, जिसका फायदा '31 अक्टूबर' को मिलेगा।

असली लगती है बॉलीवुड के बाहुबली सोनू सूद की वैक्स स्टेच्यू

इस बारे में हैरी सचदेवा का कहना है कि जब से इस फिल्म पर काम करना शुरू किया है। ये मुश्किल सफर रहा है। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और ना ही हारूंगा। तमाम मुश्किलों, धमकियों और रुकावटों के बाद भी मैं 1984 की सच्चाई को लोगों तक पहुंचाउंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।