विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की अगली फिल्म के लिए करना होगा और इंतजार!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 14 Jun 2015 01:59 PM (IST)

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से सक्सेसफुल कमबैक कर चुकी श्रीदेवी के एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन लगता है कि फैंस को इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। श्रीदेवी की तमिल फिल्म 'पुली' इस साल जुलाई में सिनेमाघरों

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से सक्सेसफुल कमबैक कर चुकी श्रीदेवी के एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन लगता है कि फैंस को इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

देखिए मधुर भंडारकर की हॉट कैलेंडर गर्ल्स!

श्रीदेवी की तमिल फिल्म 'पुली' इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के एक शेड्यूल में देरी हो गई। अब फिल्म की रिलीज डेट को 2016 तक टाल दिया गया है।

इस फिल्म में एक राजकुमारी का रोल कर रही श्रीदेवी करीब एक दशक बाद किसी तमिल फिल्म में काम कर रही हैं। खबर तो ये भी है कि वो इस फिल्म में साउथ के कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ लिपलॉक भी करती नजर आएंगी।

इसमें श्रीदेवी और सुदीप के अलावा विजय, हंसिका मोटवानी और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को हिन्दी में भी रिलीज किया जाएगा।

बिग बॉस में आईं मॉडल के साथ दिल्ली में दुष्कर्म