विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में आईं मॉडल के साथ दिल्ली में दुष्कर्म

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 02:49 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 01:59 PM (IST)

द्वारका स्थित एक पंच सितारा होटल में रुकी एक जानी-मानी मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता बिग बॉस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका स्थित एक पांच सितारा होटल में रुकी एक जानी-मानी मॉडल ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता बिग बॉस शो में प्रतिभागी रह चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा की गिरफ्तारी का वॉरंट

पुलिस के मुताबिक मॉडल अपने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े बिजनेस के सिलसिले में मुंबई से दिल्ली आई थीं। यहां वह द्वारका सेक्टर 21 स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं। आरोप है कि यहीं बुधवार रात शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया गया। इसके बाद अचेतावस्था में वारदात को अंजाम दिया गया। होश में आने के बाद पीड़िता को वारदात के बारे में पता चला तो उन्होंने होटल के अधिकारियों से शिकायत की।

23 लाख लोगों ने देख लिया 'दृश्यम' का ट्रेलर

कोई कार्रवाई न होता देख जब वह होटल से चेकआउट कर रही थीं, तब भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया और कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया है।

'हमारी अधूरी कहानी' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।