विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या, शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं वीना?

By Edited By:
Updated: Fri, 03 Jan 2014 04:01 PM (IST)

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक हमेशा ही अपने प्यार के किस्सों को लेकर विवादों का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी अस्मित पटेल के साथ इश्क लड़ाने,कभी दुबई के बिजनेस मैन से शादी रचाने,कभी अपने एक्स ब्यॉयफ्रैंड प्रशांत सिंह को धमकाने के आरोपों में चर्चा में रहती हैं,

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक हमेशा ही अपने प्यार के किस्सों को लेकर विवादों का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी अस्मित पटेल के साथ इश्क लड़ाने,कभी दुबई के बिजनेस मैन से शादी रचाने,कभी अपने एक्स ब्यॉयफ्रैंड प्रशांत सिंह को धमकाने के आरोपों में चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार बात यहां तक पहुंच गई है कि कहा जा रहा है कि शादी से पहले वीना प्रेगनेंट थीं।

सूत्रों की अगर माने तो कहा जा रहा है कि असद बशीर खान से शादी करने से पहले वीना प्रशांत के बच्चे की मां बनने वाली थीं। ये बातें प्रशांत ने खुद वीना के खिलाफ पुलिस में धमकाने के आरोप दर्ज कराते वक्त कही है। प्रशांत ने बताया कि साल 2012 में वीना प्रेगनेंट थीं, लेकिन दोनों उस वक्त बच्चे के लिए तैयार नहीं थे,इसलिए वीना ने बच्चा गिरा दिया।

पढ़ें : शादी के बाद एक्स ब्यॉयफ्रैंड को वीना ने दी धमकी

गौरतलब है कि वीना की शादी के तुरंत बाद प्रशांत सिंह ने वीना पर उसे और उसके परिवार को धमकाने के आरोप लगाए। प्रशांत ने वीना के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। प्रशांत का आरोप है कि वीना ने उन्हें दोनों के रिश्ते की सच्चाई उजागर न करने की धमकी दी थी। प्रशांत ने कहा कि वीना ने उनके लिव इन रिलेशन के बारे में भी कुछ कहने से मना किया था। यही नहीं वीना के मुताबिक प्रशांत उनके फोटोग्राफर थे और एक समलैंगिक भी। हालांकि प्रशांत ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है और कहा कि अपना दोघलापन छिपाने के लिए वीना ने ऐसा कहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर