विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photo: 'उड़ता पंजाब' से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना 'रॉकस्टार' लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 01:05 PM (IST)

शाहिद कपूर ने 'उड़ता पंजाब' से अपना लुक ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा है, 'मिलना है टॉमी सिंह से?' तो ये रहा शाहिद का 'उड़ता पंजाब' से 'रॉकस्टार' लुक।

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'शानदार' तो सुपर फ्लॉप रही, मगर लगता है उन्होंने अपनी जल्द ही आने वाली वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए कड़ी मेहनत की है। खास तौर से कहें तो अपने फिजिक व लुक को लेकर, क्योंकि शाहिद ने 'उड़ता पंजाब' से अपना लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में वो एक पंजाबी रॉकस्टार बने हैं, जिसका नाम है टॉमी सिंह। इसमें शाहिद का लुक काफी हट के है और उनके फैंस को भी जरूर पसंद आने वाले है।

अक्षय कुमार को क्यों हो रहा 19 साल की इस लड़की पर गर्व?

शाहिद ने 'उड़ता पंजाब' से अपना लुक ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा है, 'मिलना है टॉमी सिंह से?' तो ये रहा शाहिद का 'उड़ता पंजाब' से 'रॉकस्टार' लुक। यह भी हो सकता है कि लंबे बालों में उनका यह दिलचस्प लुक यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर भी हो जाए।

गौरतलब है कि 'उड़ता पंजाब' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी पृष्ठभूमि पंजाब है। इसके निर्देशक अभिषेक चौबे और निर्माता फैंटम फिल्म्स व बालाजी मोशन पिक्चर्स हैं। वहीं 'उड़ता पंजाब' में शाहिद के साथ एक बार फिर आलिया भट्ट और करीना कपूर नजर आएंगी। खास तौर से एक लंबे अरसे के बाद शाहिद को करीना के साथ बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है, जबकि इसका ट्रेलर 16 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। 'उड़ता पंजाब' का टीजर पोस्टर और मोशन लोगो पहले ही जारी हो चुका है।

देखिए कैसे प्रीति जिंटा ने सुजैन खान समेत अपने दोस्ताें को डराया!