विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चल गया पता, 'कट्टी बट्टी' के बाद येे होगी इमरान खान की अगली फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 01:07 PM (IST)

लंबे समय के अंतराल के बाद पिछले साल इमरान खान की फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' आई, मगर वो भी फ्लॉप रही जबकि इस फिल्‍म में इमरान के साथ कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री थीं। अब उन्‍होंने अगली फिल्‍म साइन कर ली है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। इमरान खान ने रणबीर कपूर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, मगर दोनों के मौजूदा हालात अलग-अलग हैं। इमरान की शुरुआत अच्छी रही, कुछ अच्छी फिल्में दीं। मगर बाद में करियर में ठहराव आ गया। लंबे समय के अंतराल के बाद पिछले साल उनकी फिल्म 'कट्टी बट्टी' आई, मगर वो भी फ्लॉप रही जबकि इस फिल्म में इमरान के साथ कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री थीं।

अजय देवगन चाहते हैं इस मजेदार फिल्म में हों संजय दत्त!

खैर, इमरान को लेकर लेटेस्ट खबर ये है कि 'कट्टी बट्टी' के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। जी हां, इमरान ने राज सिंह चौधरी की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म के लिए हामी भर दी है। राज 2009 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाल' में एक्टिंग करते नजर आए थे और डायरेक्टर बनने को उत्सुक हैं।

बैकलेस नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, खुद शेयर की ये हॉट तस्वीर

इमरान की यह फिल्म डार्क सब्जेक्ट पर होगी और इसे अनुराग कश्यप प्रोड्यूस करेंगे। 'कट्टी बट्टी' की रिलीज को लगभग एक साल हो गए, ऐसे में इमरान के फैंस के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। वैसे वो 'कट्टी बट्टी' के बाद विक्रमादित्य मोटवानी की 'भावेश जोशी' करने वाले थे, मगर बात नहीं बन सकी। अब यह फिल्म अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ बनाई जा रही है, जो फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं।