विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर ऋषि कपूर ने नीतू और रणबीर के साथ ऐसे मनाया जश्‍न

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 04 Sep 2015 03:24 PM (IST)

ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाते जा रहे हैं। हर फिल्‍म में वो एक अलग ही किरदार में नजर आ जाते हैं। आज उनका बर्थडे है। वो पूरे 63 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्‍होंने अपनी खूबसूरत

News Article Hero Image

मुंबई। ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाते जा रहे हैं। हर फिल्म में वो एक अलग ही किरदार में नजर आ जाते हैं। आज उनका बर्थडे है। वो पूरे 63 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी खूबसूरत पत्नी नीतू और बेटे रणबीर के साथ लंदन में जश्न मनाया।

अनिल कपूर को पसंद आया बेटी का यह रोमांटिक वीडियो, आप भी देखें

उन्होंने इस जश्न की एक तस्वीर भी अपने फैंस के लिए ट्विटर पर शेयर की, जिसमें तीनों एक रेस्टोरेंट में पोज देते नजर आ रहे हैं। एक ट्वीट के साथ उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने जल्दी आने के लिए बेटे रणबीर का शुक्रिया भी अदा किया है।

नीतू ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है कि अपने डैड के बर्थडे सेलेब्रेशन में रणबीर भी शामिल हुए। एक दिलचस्प बात आपको ये भी बता दें कि इस वक्त रणबीर की गर्लफ्रेंड कट्रीना भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग के लिए लंदन में ही मौजूद हैं।

देखें, 'प्यार का पंचनामा 2' का मजेदार डायलॉग्स वाला ट्रेलर

वहीं, रणबीर भी करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के लिए इस वक्त लंदन में मौजूद हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। खैर, अब कट्रीना अपने बॉयफ्रेंड के पिता के बर्थडे सेलेब्रेशन में शामिल होंगी या नहीं, इसका भी पता जल्द चल ही जाएगा।