विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: अक्षय कुमार के बॉडी डबल रह चुके हैं रोहित शेट्टी, ख़बर में जानिए फ़िल्म का नाम

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 01:52 PM (IST)

रोहित ने यह भी स्वीकारा है कि अक्षय से फिट इंडस्ट्री में कोई नहीं है। वह एकदम देसी हैं और ...और पढ़ें

Exclusive: अक्षय कुमार के बॉडी डबल रह चुके हैं रोहित शेट्टी, ख़बर में जानिए फ़िल्म का नाम
Exclusive: अक्षय कुमार के बॉडी डबल रह चुके हैं रोहित शेट्टी, ख़बर में जानिए फ़िल्म का नाम

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अमूमन सुपरस्टार्स के बॉडी डबल प्रोफेशनल बॉडी डबल होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल स्टंट के लिए ही नहीं, कई बार स्टार्स के ऐसे शॉट, जिनमें उनका चेहरा नज़र न आता हो, इसके लिए भी बॉडी डबल का इस्तेमाल होता है।

अक्षय कुमार की फिल्म सुहाग तो याद होगी आपको, वही जिसमें अजय देवगन भी थे। फिल्म का गाना गोरे गोरे मुखड़े पर... काफी हिट भी हुआ था। इस फिल्म में गोलमाल अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी बतौर असिस्टेंट निर्देशक के रूप में जुड़े थे। इसी फिल्म में रोहित कई बार अक्षय कुमार के बॉडी डबल बन जाते थे। ये राज़ खुद रोहित शेट्टी स्टार प्लस के शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के मंच पर खोलने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि गोलमाल अगेन की पूरी टीम सेट पर फिल्म के प्रमोशन के लिए आयी है। ऐसे में अक्षय, अजय और रोहित से सुहाग फिल्म के दिनों की काफी यादें शेयर कीं।

यह भी पढ़ें: 40 आते ही थम जाती है हीरोइन की ज़िंदगी, छलका शर्मिला टैगोर का दर्द

इसी दौरान रोहित ने बताया कि कई बार सीन में जब कोई और मौजूद नहीं होता था, तो वह खुद अक्षय के बॉडी डबल बन जाते थे। यही वजह है कि पूरी टीम ने उन्हें इस शो के सेट पर अक्षय की वॉक को हूबहू उतारने की बात कही तो रोहित ने अक्षय की कॉपी कर भी ली। रोहित ने शो के दौरान बताया है कि चूंकि उनकी कद काठी अक्षय की तरह है। इसलिए उन्हें ये काम दे दिया जाता था। रोहित ने यह भी स्वीकारा है कि अक्षय से फिट इंडस्ट्री में कोई नहीं है। वह एकदम देसी हैं और खास बात यह है कि उन्होंने अपना शरीर किसी सर्जरी से या किसी मेडिसिन से नहीं बनाया है।

यह भी पढ़ें: रिलीज़ से पहले गोलमाल, अामिर-अजय की मीटिंग का क्या है सीक्रेट

रोहित के अलावा अजय और रोहित ने सेट पर छोटा सा स्टंट भी दिखाया है। परिणीति ने अक्षय कुमार के साथ तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त पर परफॉर्म किया है। साथ ही गोलमाल की टीम की ढेर सारी मस्ती द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के सेट पर हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।